डॉ. रोहिणी घावरी ने दी चंद्र शेखर “रावण “को चुनौती “औकात है तो न्याय दिलाओ”
10 जनवरी 2026: डॉक्टर रोहिणी घावरी जो स्विट्जरलैंड में रहती हैं और स्वयं एक दलित समाज से हैं उन्होंने एक बार फिर भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण को चुनौतीपूर्ण ललकारा है, उन्होंने कहा है कि अगर तुम्हारे अंदर औकात है तो मेरठ जिले के अंतर्गत आने वाले सरधना में दलित समाज की बेटी का अपहरण और उसकी मां की हत्या की गई है उसको न्याय दिला कर दिखाओ आरोपियों को सजा दिल के दिखाओ सिर्फ मीडिया में फुटेज खाने से कुछ नहीं होना दलित समाज के लोगों के हितेषी हो तो उनको न्याय भी दिलाओ
अब देखने वाली बात ही होगी कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण उनके चुनौती पूर्ण ललकार को स्वीकार करके पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाते हैं या नहीं या वे सिर्फ खोखली राजनीति करते हैं
