दिल्ली से 22 विशेष ट्रेन संचालित, पिछले 6 दिनों में लगभग 15.5 लाख यात्रियों ने दिल्ली से यात्रा की
नई दिल्ली | 03 मार्च, 2026: आज दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से 22 विशेष ट्रेनें चलाई गईं हैं और पिछले छह दिनों में लगभग 15.5 लाख यात्रियों ने दिल्ली क्षेत्र से यात्रा की है।
यात्रियों की भारी भीड़ को प्रबंधित करने के लिए, उत्तर रेलवे ने सभी प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक प्रबंध किए हैं। इन उपायों का उद्देश्य प्रत्येक यात्री के लिए सुगम, सुरक्षित और बाधा रहित यात्रा सुनिश्चित करना है।
उत्तर रेलवे त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षित और सुचारू यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि नागरिक अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने के लिए सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।
