दिल्ली प्रदेश कॉंग्रेस ने सीएम रेखा गुप्ता से की पूर्वांचल मंत्रालय बनाने की मांग
नई दिल्ली, 18 जनवरी, 2026 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मकर संक्रांति मिलन समारोह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की विशिष्ठ मौजूदगी में आयोजित हुआ। मकर सक्रांति मिलन समारोह का आयोजन पूर्वांचल सेल के चेयरमैन प्रो0 सुधांशु कुमार ने किया।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित मकर सक्रांति मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत, सांसद पप्पू यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे, सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्वांचल सेल के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली को बनाने में जो महत्वपूर्ण भूमिका पूर्वाचंल के भाई बहनों ने निभाई है उसे भुलाया नही जा सकता। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की कि दिल्ली में पूर्वांचल वासियों की संख्या और उनके योगदान को देखते हुए इनके विकास और मदद के लिए पूर्वांचल मंत्रालय बनाए, कांग्रेस के शासन में मैथिली भोजपुरी अकादमी की स्थापना की थी। कांग्रेस के शासन में ही पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ घाट बनाने के काम की शुरुआत की थी।
कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी और लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी इसी विचार धारा के साथ सबके हितों और अधिकारों की रक्षा करने के लिए देश के अंतिम व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे है।
पूर्वांचल सेल के चेयरमैन प्रो0 सुधांशु कुमार ने कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल की आबादी लगभग 33 प्रतिशत है परंतु शासन में हमारी भागीदार नग्नय है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों को मान सम्मान और सत्ता में भागीदारी के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे।
