दिल्ली में राशन कार्ड सहायक आयुक्त कार्यालय में बनेंगे- राज्य कॉंग्रेस ने कहा मजदूरों व गरीबों के विरूद्ध

नई दिल्ली 17 जनवरी 2026: बीजेपी की दिल्ली सरकार का राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया और राशन कार्ड से संबधित कार्यवाही अब प्रत्येक विधानसभा के एफएसओं कार्यालय की बजाय जोनल सहायक आयुक्त कार्यालय में ही सम्पन्न होगी इसकी राज्य कॉंग्रेस ने तीखी आलोचना की है, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार के इस कदम से गरीब मजदूर, निम्न व मध्यम वर्गीय, छोटा मोटा रोजगार करने वाला आदमी पूरी तरह प्रभावित होगा। आम जनता को राशन कार्ड बनाने के लिए अब अपना पूरा दिन बर्बाद करके जोनल सहायक आयुक्त कार्यालय जाना होगा। गरीब लोग अपनी दिहाड़ी की कुर्बानी देकर ही राशन कार्ड संबधी काम कर पाएंगे।

आगे कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा 11 जिलो को बढ़ाकर 13 करने की कवायद कार्यपालिका में प्रशासनिक व्यवस्था सरकार ने अपनी सुविधा के लिए की है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली के गरीब जरुरतमंद, मजदूर वर्ग जिसको राशन के तहत मिलने वाली खाद्य सामग्री की अत्यंत आवश्यकता है, उन्हें पिछले 12 वर्षों से राशन मिलना तो दूर, दिल्ली की जनता के राशन कार्ड भी नही बने है। आम आदमी पार्टी के शासन के दौरान दिल्ली एक राशन भी नया नही बना, यहां तक की 12 वर्षों में जिन बच्चों ने जन्म लिया उनका नाम तक राशन कार्ड में जोड़ा नही गया है।

About The Author