बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन

नई दिल्ली 20 जनवरी 2026:  भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन को नियुक्त किया गया है नितिन नवीन 45 वर्ष के हैं और वह निर्विरोध चुने गए हैं भारतीय जनता पार्टी में यह परंपरा बन गई है कि पहले कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुना जाता है इसके बाद वही कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाते हैं.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री पीएम मोदी  गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के बड़े पदाधिकारी राज्यों के विभिन्न मुख्यमंत्रीयों ने वरिष्ठ नेताओं ने उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाइयां दीं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

About The Author