बीजेपी की केंद्र और दिल्ली सरकार राजधानी में अपराध रोकने में बुरी तरह विफल-देवेंद्र यादव

नई दिल्ली, 21 जनवरी, 2026 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में बढ़ती अपराध दर में अगर 7500 से 9700 के लगभग सीसीटीवी कैमरे खराब या निष्क्रिय रहेंगे तो इसकी जिम्मेदारी किसकी बनती है, यह आंकड़ा अगस्त 2025 से जनवरी 2026 के बीच का है जबकि दिल्ली में कुल 2.8 लाख सीसीटीवी लगे है। बिजली कटौती, तकनीकी खराबी, चोरी या तोड़फोड़ के कारण सीसीटीवी निष्क्रिय होने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है। पिछले वर्ष 2025 के मध्य तक 32000 से अधिक कैमरे खराब पाए गए थे, जिससे पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार की कार्यशैली और अपराध रोकने की कार्यवाही पर सवाल खड़े हुए थे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे अहम भूमिका निभाते है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे निष्क्रिय होने की जिम्मेदारी रेखा गुप्ता सरकार को लेते हुए, इन्हें तुरंत ठीक कराने पर कार्यवाही करनी चाहिए। राजधानी में महिलाओं, बुजुर्गों, छोटी बच्चियों व साधारण के साथ लगातार अपराध, लूटमार, चोरी और गोलीबारी के कारण दिल्ली अपराध की राजधानी बन चुकी है जिसके लिए दिल्ली और केन्द्र में भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। सीसीटीवी कैमरे उपुयक्त मात्रा में होना और लगे हुए कैमरे सक्रिय रुप से काम करें तभी अपराध और अपराधियों पर रोक लग सकती है।

About The Author