भारतीय युवा कांग्रेस ने बाढ़ से जूझ रहे उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री को रवाना किया
नई दिल्ली, 22 सितंबर 2025: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने आज बाढ़ से जूझ रहे उत्तराखंड के लिए #SOSIYC की राहत सामग्री को रवाना किया।
इस अवसर पर #SOSIYC की राहत सामग्री के ट्रक में भोजन का समान जैसे आलू, प्याज, चीनी, खाने का तेल, मसले, ब्लैंकेट, पानी की बोतल, दवाईयां आदि अनेक ज़रूरतमंद समान रवाना किया गया। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने IYC दिल्ली मुख्यालय से बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड के लिए पहली खेप रवाना की।

श्री राहुल गांधी जी के निर्देश पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मुश्किल घड़ी में उत्तराखंड के हर पीड़ित परिवार के साथ खड़े है: उदय भानु चिब।
मुसीबत की घड़ी में इंसानियत ही सबसे बड़ी ताक़त है, हर ज़रूरतमंदों तक राशन, भोजन, दवाइयाँ और पीने का पानी पहुँचाकर राहत देने का काम किया जा रहा है: उदय भानु चिब।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने आज बाढ़ से जूझ रहे उत्तराखंड के लिए #SOSIYC की राहत सामग्री को रवाना किया।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित भाइयों-बहनों के लिए आज युवा कांग्रेस मुख्यालय से हम सभी ने अपने नेता श्री राहुल गांधी जी से प्रेरणा लेते हुए बाढ़ प्रभावित राज्य के लिए पहली खेप रवाना की है। मुसीबत की घड़ी में इंसानियत ही सबसे बड़ी ताक़त है, हर ज़रूरतमंदों तक राशन, भोजन, दवाइयाँ और पीने का पानी पहुँचाकर राहत देने का काम किया जा रहा है। यह मदद सिर्फ सामग्री नहीं, बल्कि करुणा और जिम्मेदारी का संदेश है कि कांग्रेस का हर सिपाही जनता के साथ खड़ा है। हमारी #SOSIYC टीम लगातार सभी प्रभावित राज्य में राहत पहुँचा रही है और आने वाले दिनों में यह हाथ और भी राज्यों तक बढ़ाया जाएगा।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने यह भी कहा कि भाजपा के नेता और केंद्र सरकार इस संकट के समय में भी राजनीति कर रहे है, लोगों को मदद देने के बजाय इवेंट मैनेजमेंट में लगे हुए है, उन्होंने यह मांग कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द और भी जरूरी कदम उठाए और देश के तमाम बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों की मदद करें।

इस अवसर पर भारतीय युवा के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह, राष्ट्रीय सचिव अमित पठनीया, हरियाणा प्रभारी सत्यवान गहलोत, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया समेत अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गण भी उपस्थित रहे।
