उत्तराखंड एसएससी पेपर लीक मामले को लेकर उत्तराखंड युवा कॉंग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका
देहरादून 23 सितम्बर
उत्तराखंड एसएससी पेपर लीक मामले को लेकर आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता के नेतृत्व में धामी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में पिछले 8 वर्ष में लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, विधानसभा, सचिवालय, सहकारिता विभाग की भर्तियों में करोड़ों रूपये के घोटाले सामने आये हैं। सरकारी विभागों में जितनी भी भर्तियां हुई है उनके परीक्षा से पहले ही पेपर लीक कर भारी घोटाले को अंजाम दिया गया है। भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक में भी भाजपा के पदाधिकारियों की संलिप्तता उजागर हुइ है जिससे पूरे देश में भाजपा का बेरोजगार नौजवान विरोधी घृणित चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तराखण्ड की राज्य सरकार को उसकी जिम्मेदारियां याद दिलानी पड रही है तथा हर मामले में मा0 न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि न्यायालय द्वारा राज्य सरकार डंडे से चलानी पड रही है।
युवा कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार राज्य के बेरोजगार नौजवानों को गुमराह कर इस प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर मोटी फीस लेने के बाद निष्पक्ष परीक्षा कराने में राज्य सरकार पूरी तरह से असमर्थ नजर आ रही है। बेरोजगारों का सरकार व सिस्टम से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने मांग की कि यू.के.एस.एस.एस.सी. सहित जिन परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं उनकी हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच करवाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाय। उन्होने यह भी कहा कि युवा कांग्रेस शीघ्र ही प्रदेशभर में राज्यव्यापी आंदोलन चलायेगी।

पुतला दहन में प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस उत्तराखंड सुमित्तर भुल्लर,पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस शीशपाल बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस नवीन रमोला,प्रदेश चेयरमैन देवेश उनियाल, राष्ट्रीय संयोजक एन, एस, यू, आई अजय रावत,प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस प्रदीप रावत, सौरभ मंगाई,स्वाति नेगी, आयुष सेमवाल,जिला उपाध्यक्ष वंदना राही,सोनम बिजलवान, एन एस यू आई परवादून अध्यक्ष प्रकाश नेगी बाला, विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिरला, अंकित थापा,विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन चंचल,सूरज छेत्री, सुलेमान अली,आर्यन सोनकर अभिषेक मेहता,वंश चौधरी, वैभव सोनकर, प्रांचल नोनी,आशीष रावत,शुभम, कृष्ण मारवाह, अनीश कुमार, अजय धीमान,अत्यधिक भरी संख्या में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे