लोकतंत्र की हत्या कराना,और जनता को हराना,आज चुनाव आयोग के मुख्य काम -उदय भानु चिब

नई दिल्ली, 07 नवंबर 2025: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब के नेतृत्व में शवयात्रा निकालकर भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि वोट चोरी से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार चोरी की गई है – और इसका ब्लैक एंड व्हाइट सबूत श्री राहुल गांधी जी ने पूरे देश के सामने रखा हैं। लोकतंत्र की हत्या डिजिटल फर्ज़ीवाड़े से हुई है, वोटर लिस्ट में मॉडल, डुप्लीकेट फोटो और भूतिया मकान दिखाई पड़ रहे है, भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर जनता की सरकार छीन ली है हरियाणा में, इसका साफ मतलब है कि हरियाणा में “विकास” नहीं, “चोरी” हुई है, हम जनता का वोट, जनता को दिलाकर रहेंगे।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि आज चुनाव आयोग के मुख्य काम है – लोकतंत्र की हत्या कराना, BJP को जिताना, और जनता को हराना। एक ब्राज़ीली मॉडल के 22 भारतीय वोट, ये मजाक नहीं तो क्या है?, हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट, न तो गलती है और न ही गड़बड़ी, ये चुनाव आयोग द्वारा भाजपा के लिए प्रायोजित की गई लोकतंत्र की संगठित चोरी है, जिसे श्री राहुल गांधी जी ने बेनकाब किया है। इस शवयात्रा को निकालकर हमारा मुख्य उद्वेश्य था लोकतंत्र के हत्यारों को बेनकाब करना है, हम उनकी इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन वरुण पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता युवा कांग्रेस कार्यालय से डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड कि तरफ बढ़ रहे थे कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब समेत कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया।

इस दौरान प्रदर्शन में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी खुशबू शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव विकास चिकारा, राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा प्रभारी सत्यवान गहलोत, राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी हरि कृष्णा, हैंवरन कंसाना, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया, समेत कई अन्य युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य गण और अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author