महानगर ऑटो चालक यूनियन ने दिया ज्ञापन
देहरादून 19 जनवरी 2026: सीटू से संबध महानगर ऑटो चालक यूनियन का प्रतिनिधि मंडल मांगों को लेकर उत्तराखंड परिवहन आयुक्त श्री बृजेश कुमार संत और अपर आयुक्त श्री एस.के.सिंह से मिला। प्रतिनिधिमण्डल मे ऑटो रिक्शा यूनियन पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी भाई खुर्शीद, देवेंदर महानगर ऑटो चालक यूनियन से महेंद्र बिष्ट, शहजाद अली उपस्तिथ थे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल ने मांग की कि रैपीडो पर तत्काल रोक लगाई जाय, अवैध ई रिक्शा पर जल्दी कार्रवाई की जाय उन्होंने प्रतिनिधिमण्डल सामने माननीय मुख्यमंत्री को फैक्स करके ज्ञापन तुरंत भेजा गया ताकि हमारी मांगों पर कार्यवाही हो सके। इस अवसर पर होने वाली हड़ताल को वापस लेने को दोनों अधिकारियो ने आग्रह किया व मांगो पर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वाशयन दिया इस अवसर पर पदाधिकारियों यूनियन की तरफ से हड़ताल या कोई रैली नहीं करने का फैसला लिया गया प्रतिनिधि मण्डल ने बताया की दोनों अधिकारियो द्वारा आश्वास्त किया की दो-तीन दिन के अंदर अंदर कार्यवाही होगी और ऑटो परमिट 40 किलोमीटर का होगा इसका हमें लिखित रूप में दे दिया गया है। इस अवसर पर मनिंदर singh बिष्ट ने धन्यवाद देते हुए कहा की अब जबकि पूरी वार्ता हो गयी है तो किसी कभी हड़ताल नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा की राष्ट्रीय मांगो को लेकर होने वाली 12 फ़रवरी 2026 की हड़ताल को वे सफल बनाएंगे।
