12279/12280 ताज एक्स्प्रेस ट्रेन झांसी तक फिर बहाल
रेलवे प्रशासन द्वारा कोहरे के मौसम 2025–26 के दौरान परिचालन प्रबंधन के दृष्टिगत दिनांक 01.12.2025 से 28.02.2026 तक ट्रेन संख्या 12279/12280 के लिए आंशिक निरस्तीकरण/शॉर्ट टर्मिनेशन–शॉर्ट ओरिजिनेशन के तहत उक्त ट्रेन को नई दिल्ली से ग्वालियर तक चलाया जा रहा था
उक्त के क्रम में अब यह ट्रेन संख्या 12279/12280 (नई दिल्ली–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी) ताज एक्सप्रेस, जिसे पूर्व में कोहरे के मौसम के कारण उपरोक्त अवधि में आंशिक रूप से संचालित किया जा रहा था, अब दिनांक 17.02.2026 से अपने पूर्ण मार्ग पर पुनः बहाल कर दी गई है।
