सचिवालय एथलेटिक्स क्लब का अष्टम वार्षिक एथलीट मीट का आयोजन
देहरादून 18.01.2026: सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब द्वारा आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड में अष्टम् सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया| इस प्रतियोगिता में 25 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक आयु के सचिवालय के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया।
प्रतियोगिता की चैंपियनशिप ट्रॉफी 50 प्लस में जीवन सिंह ,40 प्लस में आई0पी0 सिंह, श्री दीपक सिंह ,30 प्लस में श्री टिकराज सिंह,
महिला वर्ग 30 प्लस में चंपा कोरंगा ,40 प्लस में बिमला आर्य, और उर्वा रावत द्वारा चैंपियनशिप ट्रॉफी प्राप्त की गई। मुख्य अथिति के रूप में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, विशिष्ट अतिथि संतोष बडोनी अपर सचिव क्लब के अध्यक्ष ललित चंद जोशी महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी उपाध्यक्ष श्रीमती रीना शाही कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह धींगा संयुक्त सचिव श्री भुवन जोशी उपस्थित थे।
