रेल सुरक्षा बल द्वारा चेन पुलिंग पर कार्यवाही

आगरा 12/01/2026: ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेल सुरक्षा बल (RPF) एवं वाणिज्य विभाग द्वारा अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष सघन अभियान के अंतर्गत आगरा मंडल के विभिन्न रेल खंडों एवं ट्रेनों में सघन जांच की गई। इसी क्रम में दिनांक 10.01.2026 एवं 11.01.2026 तक 18 केस पर लगभग रु. 8110 का जुर्माना वसूला गया| जिसमे गाड़ी संख्या 12649 होडल –शोलाका खंड, 22182 आगरा छावनी, गाडी संख्या 22653 अझई –छाता खंड ,12724 आगरा कैंट-नई दिल्ली , 19410 नदबई –खेरली खंड के मध्य एसीपी की विशेष जांच की गई।
गाड़ी संख्या 12721 के आगरा छावनी स्टेशन पर एस-07 कोच में यात्री राजवीर सिंह,गाड़ी संख्या 19410 नदबई –खेरली खंड पर यात्री जमुना प्रसाद ,गाड़ी संख्या 20807 के मथुरा जं. पर एस-1 कोच में यात्री विजय ,गाड़ी संख्या 20658 में आगरा कैंट पर यात्री जावीर अब्दुल, गाड़ी संख्या 19616 में खेरली –घोसराना के मध्य पर यात्री राहुल, गाड़ी संख्या 12161 में धौलपुर जं स्टेशन पर यात्री भागीरथ, गाड़ी संख्या 12919 में मथुरा जंक्शन पर यात्री समय जैन, गाड़ी संख्या 12156 में आगरा छावनी पर जनरल कोच में यात्री ब्रज किशोर ,इन सभी के विरुद्ध रेल सुरक्षा बल द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग ट्रेनों के विलंब का एक प्रमुख कारण है। किसी भी ट्रेन का असामान्य रूप से रुकना न केवल उस ट्रेन की समयपालनता को प्रभावित करता है, बल्कि पीछे चल रही अन्य ट्रेनों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है, जिससे यात्रियों का बहुमूल्य समय नष्ट होता है। यह भी देखा गया है कि कई मामलों में गैर-यात्री अपने परिजनों या परिचितों को विदा करने के उपरांत समय पर ट्रेन से नहीं उतर पाते और अलार्म चेन खींच देते हैं, जिससे सह-यात्रियों को अनावश्यक असुविधा होती है तथा रेल संचालन बाधित होता है।रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे रेल नियमों का पालन करें और केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही अलार्म चेन का प्रयोग करें, ताकि सुरक्षित, सुचारू एवं समयबद्ध रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

About The Author