रेल्वे फाटक बन्दी सूचना

आगरा 12 जनवरी 2026
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि ईदगाह -बांदीकुई खंड पर  शाहगंज के फाटक सं.- 77/SPL कि०मी० 81/4-A से 81/4-C पर अनुरक्षण का कार्य होना है | सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक यह कार्य सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है|
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 13.01.2026 को प्रातः 08:00 बजे से दिनांक 18.01.2026 को शाम 05:00 बजे तक होगा तथा यातायात बंद रहेगा | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग खेरिया पुल –ईदगाह मार्ग से गुजारने की व्यवस्था की गयी है|

जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे |

About The Author