पूर्व सैनिकों की सहभागिता से रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

आगरा 14 जनवरी 2026:  आगरा रेल मंडल, उत्तर मध्य रेलवे एवं आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन (AWPO) लखनऊ के मध्य आज दिनांक 14.01.2026 को एक महत्वपूर्ण अनुबंध (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के अंतर्गत आगरा रेल मंडल के विभिन्न स्थानों पर पूर्व सैनिकों को पॉइंट्समैन के रूप में तैनात किया जाएगा।

इस एमओयू के माध्यम से कुल 73 पॉइंट्समैन व 175 गेटमैन के पदों पर पूर्व सैनिकों की प्रस्तावित तैनाती की जाएगी।
कुलदीप मीना और कर्नल अनुराग कुमार (सेवानिवृत्त) ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। सनत जैन भी उपस्थित रहेl
पूर्व सैनिकों का अनुशासन, अनुभव एवं कर्तव्यनिष्ठा रेल संरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

About The Author