इस त्रासदी में मैं हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं – राहुल गाँधी
नई दिल्ली: पंजाब में तबाही मचा चुकी बाढ़ ने लोगो को बेहद हद तक ठीक न हो सके वाली गहरी चोट दी है। जिसे देखने नेता विपक्ष राहुल गाँधी पंजाब पहुंचे लोगो से मिलने के बाद, उनका दुःख-दर्द, पीड़ा देखने के बाद, उन्होंने सरकार से पीड़ितों को राहत पैकेज और मुआवज़ा देने की बात कही। साथ उन्होंने पीड़ितों को सुनिश्चित करवाया की वो हर पीड़ित के साथ मज़बूती से कड़े है।

बाढ़ ने पंजाब में भीषण तबाही मचाई है। आज घोनेवाल में गांववासियों से मिला – उजड़े आशियाने, बर्बाद खेत, बिखरी ज़िंदगियां। दर्द आंखों में साफ दिखता है, मगर हौसला अटूट है। राज्य और केंद्र सरकार दोनों हर हाल में ये सुनिश्चित करें कि राहत पैकेज और मुआवज़ा बिना देरी पीड़ितों के हाथों तक पहुंचे, जिन्हें इस वक्त इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। इस त्रासदी में मैं हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। उनकी आवाज़ बुलंद करूंगा और उन्हें हर संभव मदद दिलाना मेरा संकल्प है – राहुल गाँधी

