रेलवे का अंडमान-निकोबार में महिला कर्मचारी शिविर

प्रयागराज रेल मण्डल द्वारा 20.02.2026 से 26.02.2026 तक 41 महिला रेल कर्मचारियों के लिए अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में विशेष महिला शिविर/भ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया ।

शिविर का उद्देश्य महिला कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना, नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा आपसी समन्वय एवं टीम भावना को सुदृढ़ करना था। सात दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के प्रमुख ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया। पोर्ट ब्लेयर स्थित ऐतिहासिक सेल्युलर जेल का अवलोकन कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति और गौरव की भावना के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अतिरिक्त राधानगर बीच सहित अन्य रमणीय समुद्र तटों एवं प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कर प्रतिभागियों ने द्वीपों की अनुपम प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया।

शिविर के दौरान समूह संवाद, सांस्कृतिक गतिविधियाँ तथा अनुभव साझा सत्र भी आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला कर्मचारियों को अपने विचार व्यक्त करने, नई मित्रता स्थापित करने तथा एक-दूसरे से प्रेरणा लेने का अवसर प्राप्त हुआ।

About The Author