नई दिल्ली एवं निजामुद्दीन पर प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री बंद
होली के आगामी त्योहार के कारण भारी भीड़ को देखते हुए, नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल हॉल्ट और दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशनों पर 03.03.2026 तक प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई है। हालांकि, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, निरक्षर और महिला यात्रियों आदि की सहायता के लिए आने वाले व्यक्तियों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
स्टेशनों में प्रवेश इसके लिए निर्धारित विशेष प्रवेश बिंदुओं से ही होगा और यात्रियों को भीड़ से बचने के लिए स्टेशन पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।
