उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने मुरादाबाद मंडल के आलमनगर-रोजा रेलखंड का गहन निरीक्षण किया
नई दिल्ली 13 फरवरी 2026:
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने आज मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले आलमनगर से रोजा रेलखंड का गहन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद मंडल उपस्थित रहें। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संरक्षा (Safety), परिचालन गुणवत्ता और यात्री सुविधाओं का जायजा लेना तथा उन्हें और अधिक सुदृढ़ करना था।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने आलमनगर से काकोरी, मलिहाबाद, संडीला, बालामऊ, हरदोई और रोजा सहित विभिन्न स्टेशनों, यार्डों और रेल कॉलोनियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने काकोरी स्टेशन पर ‘शहीद पार्क’ का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में काकोरी स्टेशन के ऐतिहासिक योगदान को याद किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
निरीक्षण के दौरान चयनित रेल खंडों पर 121 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न किया गया.
