बिहार में नीतिश कुमार ने राज्य सभा के लिये नामांकन दाखिल किया
पटना 5 मार्च 2026: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में राज्यसभा की सदस्यता के लिए पर्चा दाखिल किया उन्होंने अपनी बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटाने की इच्छा जताई है
उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ”।
