राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में पदयात्रा:प्रदेश भर में आयोजित होंगे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
देहरादून 24.01.2026: रविवार, 25 जनवरी 2026 को मेरा युवा भारत (माय भारत) उत्तराखंड, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जो ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी एवं महन्त इंद्रेश मोथरोवाला में होगा, जिसमें 500 से अधिक माय भारत स्वयंसेवक प्रतिभाग कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मेरा भारत मेरा वोट (माय भारत माय वोट) के संदेश के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी को अधिकतम करना है। यह कार्यक्रम एक राष्ट्रव्यापी युवा लामबंदी पहल है , जिसका उद्देश्य विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए सूचित नैतिक और सहभागी चुनावी जुड़ाव को बढ़ावा देना है। मतदाता जागरूकता को शारीरिक फिटनेस और सामुदायिक भागीदारी के साथ जोड़कर इस पहल का लक्ष्य राष्ट्रीय मतदाता दिवस को युवाओं के नेतृत्व वाले एक जीवंत जन आंदोलन में बदलना है।
#MyBharatMyVote के तहत फिट इंडिया संडेज ऑन साइकल का आयोजन टिहरी गढ़वाल में भी किया जा रहा है। जो पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, ऋषिकेश में होगा। फिट इंडिया संडेज ऑन साइकल का आयोजन माय भारत टिहरी गढ़वाल एवं जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल की ओर एकसाथ कराया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यों में से एक युवा नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में संवेदनशील बनाना है
राष्ट्र निर्माण के लिए इस तरह के लोकतांत्रिक अभ्यासों में युवाओं की भागीदारी एक महत्वपूर्ण घटक है।
