म्यूजिक थेरेपी से बेहतर मानसिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य विभाग की एक अनूठी पहल

आगरा 4 फरवरी 2026 आगरा में जिलाधिकारी कार्यालय एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत सिविल डिफेन्स के वार्डन्स, वालंटियर्स एवं कार्यकर्ताओं का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के डायमंड जुबली हॉल में आयोजित किया जा रहा हैं जिस के अंतर्गत सिविल डिफेन्स कर्मियों को विभिन्न विभाग के विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान कर रहें हैं
स्वास्थ्य विभाग आगरा की तरफ से उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी एन सी डी – डॉ पियूष जैन द्वारा सिविल डिफेन्स कर्मियों को विभिन्न आकस्मिक परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार एवं विभिन्न गैर संचारी रोगो विशेषतः ब्रेन स्ट्रोक (लकवा), हार्ट अटैक के बारे में लोगो को प्रशिक्षित किया जा रहा हैं तथा सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया जा रहा हैं. इस अवसर पर डॉ. पीयूष जैन ने उपस्थित सिविल डिफेंस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि व्यक्ति अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव अपना ले, तो वह स्वयं को कई गंभीर बीमारियों से दूर रख सकता है।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें केवल शारीरिक रोगों की रोकथाम ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रमुखता दी गई व् नागरिक सुरक्षा वार्डन / स्वयंसेवक सिविल डिफेंस कर्मियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा हैं , जिस के अंतर्गत सिविल डिफेन्स वार्डन्स के माध्यम से टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 का प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं एवं स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करते हुए आयुष्मान ट्रस्ट आगरा द्वारा एक सराहनीय पहल की है जिसके अंतर्गत मानसिक तनाव को दूर करने में प्रतिभागियों को ॐ के उच्चारण के माध्यम से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और तनाव से मुक्ति के उपाय बताए गए। इसके साथ ही म्यूज़िक थेरेपी के महत्व को भी समझाया गया, जो मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ और चुस्त बने रहने में सहायक है।

About The Author