मथुरा जंक्शन पर 12 वाटर वेंडिंग मशीन आवंटन

आगरा मंडल द्वारा मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 12 वाटर वेंडिंग मशीनों (WVM) की स्थापना हेतु टेंडर का आवंटन किया गया है। जिसके परिणामस्वरूप रेलवे को ₹51.43 लाख का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा। यह अनुबंध 05 वर्षों की अवधि के लिए प्रदान किया गया है, जिसके अंतर्गत अनुबंध काल के दौरान रेलवे को लगभग ₹2.75 करोड़ का कुल राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।
मथुरा जंक्शन जैसे प्रमुख एवं व्यस्त स्टेशन पर वेंडिंग मशीनों की स्थापना से यात्रियों को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध होगी।

About The Author