कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, सभी तैयारियां अक्टूबर तक पूरी हो : मुख्यमंत्री
देहरादून 9 फरवरी 2026: सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में कुम्भ मेला-2027-हरिद्वार की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक हुई, मुख्यमंत्री ने सभी तैयारियों को अक्टूबर माह तक पूरा किए जाने के व्यापक दिशा’निर्देश अधिकारियों को दिये. उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को लंबित रखने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदही तय की जाएगी।
सचिव पीडब्ल्यूडी को अगले 24 घंटे के अंदर कुंभ मेले के लिए टेक्निकल पद के अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश।
कुंभ क्षेत्र में बने सभी पुलों के ऑडिट, घाटो का सौंदर्यकरण, पुनर्निर्माण एवं घाटों पर स्नान की व्यवस्था के निर्देश।
शौचालय और पीने के पानी की सप्लाई, पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों, जल पुलिस की तैनाती, ड्रोन, सीसीटीवी , एवं अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग के निर्देश। कानून व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन की विस्तृत कार्य योजना अलग से बनाई के निर्देश.
मेला क्षेत्र में अस्थायी अस्पताल, एम्बुलेंस व मोबाइल चिकित्सा दल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेलाधिकारी सोनिका सिंह को निर्देश दिए कि स्वयं अपनी देखरेख में कुंभ मेला क्षेत्र में विभिन्न अखाड़ों को भूमि आवंटन तय समय पर करें. साथ ही सभी अखाड़ों, मठों ,संत समाज, संस्थाओं, समितियां एवं स्थानीय लोगों से परामर्श कर उनके सुझावों के अनुरूप मेले की तैयारी हो।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अन्य प्रदेशों से भी परस्पर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिया.
बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उत्तराखण्ड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव व डीजीपी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
