धूमधाम से निकली झूलेलाल जयंती, अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने की शिरकत, अर्पित की पूजा-अर्चना
आगरा:: झूलेलाल जयंती को इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भोगीपुरा बाजार, शाहगंज क्षेत्र में आयोजित भव्य कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी, महिलाएं, युवा और बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे क्षेत्र को आकर्षक रोशनी, रंग-बिरंगी सजावट, फूलों की मालाओं और भव्य मंच से सजाया गया
कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर भी सम्मिलित हुए उन्होंने सभी को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दीं और समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हैं।
इस अवसर पर भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोकनृत्य, झांकियां निकाली गई | कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान झूलेलाल की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती कर समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अध्यक्ष विक्की बाबा एवं संयोजक गौरव राजावत के कुशल नेतृत्व में किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष विक्की बाबा संरक्षक रोहित श्रीवास्तव संयोजक सुमित सतीजा, गौरव राजावत,घनश्याम मूलानी,योगेश सोनी महामंत्री राजेश धनवानी,आकाश मूलानी,नारायण दास उपाध्यक्ष जितेन्द्र खुशलानी,अमित कुमार,प्रकाश बूलचन्दानी,विक्रम भागवानी मंत्री विक्की धनवानी,मनोज निर्मलानी,शोभराज,हितेश भोजवानी,यश असीजा,गौरव बूलचन्दानी,मनोज अग्रवाल,सोनू गर्ग सदस्य गुलशन मंगलानी,मुकेश मूलानी,मनीष सयानी,नवीन साधवानी,मोहित खेमलानी,शंकर धनवानी,सोनू केसवानी,हेमन्त,नरेश खुशलानी,समीर चाहर,अजय खेमानी,अनिल वरजानी, मीडिया प्रभारी अमोल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
