अम्बेडकर जयंती पर आदमी पार्टी ने किया बाबा साहब को नमन

आगरा 14 अप्रैल 2026: आज बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला आगरा के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम राम नगर की पुलिया स्थित अम्बेडकर वाटिका पर आयोजन किया गया l

इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए की गई। ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने शिक्षा को समाज में परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया और सभी से उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

इस अवसर आम आदमी पार्टी जिला आगरा के जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष हर वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार देने में उनकी भूमिका अतुलनीय रही है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने तथा समाज में भाईचारा, समानता और न्याय स्थापित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर ताजुद्दीन खान, संजय भारती,कृष्णगोपाल उपाध्याय, आसिफ नवाब, शानू कुरैशी, विनोद भान,मानवीय सागर, आशीष कैन, सलमान अब्बास, अंबेडकर समाज सुधारक समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र,

सचिव हरेंद्र एवं तमाम और साथी उपस्थित रहेl

About The Author