नई दिल्ली: लोकतांत्रिक भारत को सीपी राधाकृष्णन के रूप में अपने 17वे उपराष्ट्रपति मिले। 
एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के उमीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 
152 वोटों हराकर उपराष्ट्रपति का चुनाव जीता। दोनों सदनों के 788 सदस्यों में 7 सीटे रिक्त हैं। 
ऐसे में 781 संसद मतदान के लिए अधिकृत थे। इनमे से 767 वोट यानी 98.2% वोट डाले। 
लेकिन 15 के वोट रद्द हो गए। कुल अधिकृत 752 वोटों में राधाकृष्णन को 452 वोट मिले 
और सुदर्शन रेड्डी ने 300 वोट हासिल किये। इनमे से 12 से 15 सांसदों के क्रॉस वोटिंग 
करने की संभावना हैं, जिन्होंने क्रॉस वोटिंग कर राधाकृष्णन को अपना समर्थन दिया। 

     
 

About The Author