प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी कहा ईरान के साथ युद्ध से नहीं डायलॉग और डिप्लोमैसी से बात होनी चाहिए

नई दिल्ली 5 मार्च 2026 : फिनलैंड और भारत की साझा प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अति महत्वपूर्ण एवं कूटनीतिक साझा बयान दिया है 

उन्होंने कहा कि”आज विश्व एक अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। ऐसे ग्लोबल एनवायरनमेंट में, भारत और यूरोप—दुनिया की दो बड़ी डिप्लोमेटिक पावर्स—अपने सम्बन्धों के सुनहरे दौर में प्रवेश कर रहे हैं।”
“भारत और फिनलैंड, दोनों, रुल ऑफ लॉ, डायलॉग और डिप्लोमसी में विश्वास रखते हैं। हम एकमत हैं कि मिलिटरी कॉन्फ्लिक्ट से किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं निकल सकता।”
साथ उन्होंने कहा कि चाहे यूक्रेन हो या पश्चिमी एशिया हो दोनों में ही रूल आफ लॉ, डायलॉग व डिप्लोमेसी के साथ बात होनी चाहिए, साथ ही हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे

— भारत-फिनलैंड संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

About The Author