बुखार के साथ शरीर पर दाने या चकत्ते: खसरा के लक्षण

24 जनवरी 2026: निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा डॉ अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इस मौसम में बच्चों में बुखार के साथ शरीर पर दाने या चकत्ते दिखाई देते हैं जो खसरा हो सकता है ऐसे लक्षण में दिखाई देते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम -फोन नंबर 0562 2600 412 बच्चे का नाम,पिता का नाम,क्षेत्र का नाम, लैंडमार्क सहित मोबाइल नम्बर तथा बच्चे में कब से लक्षण दिखाई दे रहे हैं इसकी सूचना देने का कष्ट करें स्वास्थ्य टीम द्वारा संपर्क कर बच्चों को खसरे का टीका लगाया जाएगा तथा विटामिन ए की सिरप दी जाएगी और आशा और ए.एन. एम द्वारा ऐसे क्षेत्रों के 5 वर्ष तक के बच्चों की लाइन लिस्टिंग की जाएगी जिला प्रतिक्षण अधिकारी डॉक्टर उपेंद्र ने बताया कि जिन क्षेत्र में बुखार के साथ दाने या चकत्ते वाले बच्चे पाए जाते हैं वहां पर स्वास्थ्य टीम द्वारा पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों को जागरुक भी किया जाएगा जिससे कि खसरे के प्रसार को रोका जा सके

About The Author