फिल्म ‘गोदान’ उत्तराखंड में टैक्स फ्री, शासनादेश जारी
देहरादून 7 फ़रवरी 2026: ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड राज्य में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही यह निर्णय प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म भारतीय संस्कृति, ग्रामीण परिवेश और किसान जीवन की संवेदनशील झलक प्रस्तुत करते हुए समाज को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का सशक्त संदेश देती है।
