युवा कॉंग्रेस का हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेके विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली, 13 फरवरी 2026: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज Epstein Files में केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम आने पर उनके इस्तीफे की मांग को लेके विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि हरदीप पुरी का नाम कुख्यात यौन अपराधी Jeffrey Epstein से जुड़ना बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला है। अगर एक केंद्रीय मंत्री के ऐसे संबंधों के आरोप सामने आते हैं, तो देश जवाब मांगता है। यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, देश की साख और नैतिक जिम्मेदारी का सवाल है। हरदीप पुरी ने यह खुद स्वीकार किया है कि वो Jeffrey Epstein से मिल चुके है, क्या यही कारण है कि मोदी जी सवालों से भाग रहे है, और चुप्पी लगा के बैठे है।
इस शर्मनाक कृत्य के लिए हरदीप पुरी तत्काल इस्तीफा दें और नरेंद्र मोदी पूरे देश से माफी मांगें, क्योंकि देश की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
इस दौरान प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव हरि कृष्णा, सत्यवान गहलोत, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शानू खान, समेत अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण युवा कांग्रेस के कार्यालय से रायसीना रोड कि ओर बढ़ रहे थे कि दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें वही रोक दिया।
