चार लेन दोराहा रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास रवनीत सिंह बिट्टू, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने किया

लुधियाना | 17-02-2026

लेवल क्रॉसिंग संख्या 164एबी, दोराहा पर चार लेन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण मालवा क्षेत्र, पंजाब की राजधानी तथा आसपास के जिलों के बीच संपर्क को मजबूत करने वाला एक ऐतिहासिक बुनियादी ढांचा परियोजना साबित होगा।

चार लेन आरओबी का शिलान्यास करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए  मंत्री ने आगे बताया कि लगभग ₹70.55 करोड़ की लागत से बनने वाली यह परियोजना अगले एक वर्ष के भीतर युद्ध स्तर पर पूर्ण कर ली जाएगी।  पिछले लगभग 12 वर्षों से इस लेवल क्रॉसिंग पर लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था, जिससे अब उन्हें राहत मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि प्रतिदिन लगभग 190 ट्रेनें इस क्रॉसिंग से गुजरती हैं और 3,000 से अधिक वाहन यहां से होकर निकलते हैं। रेल आरओबी के निर्माण से ये समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

About The Author