चांदनी महल वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार के मौन विरोध का समर्थन करता हूं – देवेन्द्र यादव
नई दिल्ली, 23 नवम्बर, 2025 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कि चाॅदनी महल से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर शहजाद अहमद द्वारा निगम का उपचुनाव में मौजूदा व पूर्व विधायक और निगम पार्षद के विरोध में काले कपड़े पहनकर उनके मौन विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। साथ ही कहा कि मैं कांग्रेस प्रत्याशी के इस विरोध प्रदर्शन में हक और इंसाफ की लड़ाई में उनके साथ खड़ा हूॅ।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश की आत्मा है और वोट चोरी करके लोकतंत्र की हत्या करने वालों और उनकी जीत के लिए पर्दे के पीछे काम करने वालों को निगम उपचुनाव में सबक सिखाने का सही वक्त है। चाॅदनी महल से कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा मौन विरोध प्रदर्शन के तहत चुनाव प्रचार में जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की जनता भी जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि सत्य, हक और इंसाफ की लड़ाई कांग्रेस ने सदैव मजबूती से लड़ी है और मौकापरस्त लोगों के खिलाफ चाॅदनी महल में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा छेड़ी इस लड़ाई को निर्णायक बनाने के लिए पुरानी दिल्ली के लोगों तक पहुॅचकर इनके भ्रष्टाचार की कहानी और जनता के प्रति निष्क्रियता को उजागर करें।
उन्होंने कहा कि चाॅदनी महल के कांग्रेस प्रत्याशी कांग्रेस मेनिफेस्टों को विजन मानकर निगम का उपचुनाव लड़ रहे है और पूरे वार्ड में गली-गली, घर-घर जाकर पुरानी दिल्ली की जनता से पूछ भी रहे है कि आम आदमी पार्टी के मौजूदा और पूर्व विधायक, पूर्व निगम पार्षद ने आपके लिए क्या-क्या काम किए है। उन्होंने कहा कि यहां आप पार्टी के निगम प्रत्याशी लोगों का सामना नही कर रहे है।चाॅदनी महल की जनता सुविधाओं के लिए तरस रही है, हर जगह गंदगी, कूड़े के ढेरों, टूटी गलियां और उपर बहती नालियों से जनता त्रस्त है।
उन्होंने कहा कि हमारा इनसे सवाल है कि जब पिछले 10-12 वर्षों में यहां के हालात में सुधार नही किया तो भविष्य में क्या गारंटी है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि चाॅदनी महल में भाजपा और आम आदमी पार्टी को जनता के हितों और क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नही है। यही कारण है कि दोनो दल बिना किसी घोषणा पत्र और विजन के चुनाव लड़ रहे है।
