भारत 2027 में 5वें तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी चेन्नई में करेगा।
नई दिल्ली: भारत 2027 में 5वें तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी चेन्नई में करेगा
तीन दिवसीय 5वें तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय तटरक्षक बेड़े का निरीक्षण और वैश्विक तटरक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, जिससे उभरती समुद्री चुनौतियों पर विचार-विमर्श के लिए एक वैश्विक मंच उपलब्ध होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय समुद्री एकता भी प्रदर्शित होगी।

