संजय कुमार गौतम बने रेल्वे आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी

आगरा 16 अप्रैल 2026: आगरा मंडल में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव के पूर्वोत्तर रेलवे (NER) जोन में स्थानांतरण के उपरांत, सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) संजय कुमार गौतम को जनसंपर्क अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

संजय कुमार गौतम वर्तमान में आगरा मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) के पद पर कार्यरत हैं और उन्हें अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जनसंपर्क अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

About The Author