25 लाख अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन जारी करने को मंजूरी – मोदी
नई दिल्ली: महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के अंतर्गत 25 लाख अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन जारी करने को मंजूरी दी। इस अवसर पर महिला लाभार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “नवरात्रि के पावन अवसर पर, मैं उज्ज्वला परिवार से जुड़ी सभी माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। यह कदम न केवल उन्हें इस पावन पर्व पर आनंद प्रदान करेगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण के प्रति हमारे संकल्प को भी मजबूत करता है।”

