उत्तराखण्ड में फिर से तबाही, चमोली में बादल फटा

चमोली 18/9/2025:: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सहस्त्र धारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना को एक दिन भी नहीं हुआ था कि चमोली से एक और हृदयविदारक घटना की सूचना प्राप्त हुई प्रारंभिक सूचना के अनुसार चमोली जिले की नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 06 भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना में 05 लोगों के लापता होने की सूचना है। 02 को बचा लिया गया है।

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ सहायता कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रही है

नंदानगर तहसील के धुर्मा गावं में भी भारी वर्षा के कारण 4-5 भवनों की क्षति की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार जनहानि नहीं है। मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ा है।

सीएम धामी लगातार आपदा कंट्रोल रूम से संपर्क में हैं और सहयता कार्य की पल पल की जानकारी ले रहे हैं

About The Author