राष्ट्रीय बैटल डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ | 10 जनवरी 2026 बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय बैटल डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ दिनांक 10 जनवरी 2026 को संस्कृत पाठशाला महाविद्यालय, सदर बाजार, लखनऊ में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि
“आज का युवा केवल शिक्षा से ही नहीं बल्कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भी देश का नाम रोशन कर रहा है। बैटल डांस स्पोर्ट्स जैसी विधाएँ अनुशासन, फिटनेस, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का उत्कृष्ट संगम हैं। ब्रेक डांस का ओलंपिक खेल के रूप में शामिल होना इस विधा और युवाओं की प्रतिभा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा, स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं।”
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जय सिंह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, आउटरीच ब्यूरो, भारत सरकार रहे ।
कार्यक्रम में अर्जुन अवॉर्डी रचना गोविल संरक्षक के रूप उपस्थित रहीं, कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह, क्रीड़ा अधिकारी, अनिल श्रीवास्तव, निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ, व अंकुर अग्रवाल, ट्रस्टी, संस्कृत पाठशाला भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने क्लासिकल डांस, लोक कला, एक्रो योग, एक्रोबैटिक एवं अन्य श्रेणियों में अपनी शानदार एवं ऊर्जावान प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गार्गी द्विवेदी, मोहलक्षिका सिंह,नेविका सिंह,अर्न ओम सिंह,दीपांशी, तनिष्क बंसल, शिक्षा अग्रवाल, आदि ने विभिन्न श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीता|
डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह,निदेशक इग्नू ने मास्टर कैटेगरी एक्रो योग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया|
कार्यक्रम का आयोजन बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता का समापन समारोह 11 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।
