जहां-जहां राज्यों में भाजपा की सरकारें वहीं पेपर हो रहे लीक-कुलदीप राठौर
September 29, 2025 Head Line 13
देहरादून 28 सितम्बर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान हेतु जिला टिहरी के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता, विधायक एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आज तीन दिवसीय टिहरी जरनपद भ्रमण के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
उत्तराखंड में अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले पर बोलते हुए श्री कुलदीप राठौर ने कहा कि जहां-जहां राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं वहीं पेपर लीक हो रहे हैं तथा पेपर लीक मामलों में भाजपा के नेता पूरी तरह सम्मिलित होते हैं। उन्होंने कहा कि इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है कि भाजपा सरकार ने पेपर लीक मामले को स्वीकारने की बजाय ऐन-केन प्रकारेण इसे साम्प्रदायिक रंग देने की चेष्टा की तथा अपनी पार्टी के नेताओं के स्कूलों से छात्रों को गुमराह कर जबरदस्ती सरकार का पक्ष रखने को कहा गया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में आयोग के अध्यक्ष का रवैया पूरी तरह से गैर जिम्मेदारना कहा जा सकता है जिसका संज्ञान मा0 न्यायालय द्वारा उन्हें कड़ी फटकार लगाकर जाहिर किया गया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
इस अवसर पर कुल्दीप राठौर ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड प्रदेश की एक जैसी परिस्थितियां हैं। इन दोनों राज्यों ने पिछले दिनों भीषण दैवीय आपदा का दंश झेला है, दैवीय आपदा से पीडित लोग आज भी राहत के लिए तरस रहे हैं और केन्द्र की मोदी सरकार आंख मूंद कर बैठी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश के महत्व को देखते हुए इन क्षेत्रों के विकास के लिए लिए अलग नीति बनायी जानी चाहिए।
श्री कुलदीप राठौर ने यह भी कहा कि महिला अपराध की घटनाओं में उत्तराखण्ड राज्य सभी हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंच चुका है, परन्तु राज्य की भाजपा सरकार महिला अपराध की इन घटनाओं को रोकने की बजाय इस प्रकार के अपराध करने वालों की संरक्षक बनी हुई है।

कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडगे एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी की प्रेरणा से हो रहे संगठन सृजन अभियान के उत्साहवर्द्धक परिणाम होंगे, कार्यकर्ताओं ने बडे उत्साह से संगठन सृजन अभियान में प्रतिभाग किया है ऊर्जावान एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पद व सम्मान मिलेगा, हाईकमान शीघ्र ही जिला एवं महानगर अध्यक्षगणों की नियुक्ति पर मुहर लगायेगा।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, विधायक विक्रम सिंह नेगी, लखपत बुटोला, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी आदि उपस्थित थे।
About The Author
News Views: 56,044