प्रदेश में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर शासन गंभीर: बडे पैमाने पर पुलिस विभाग में स्थानांतरण
देहरादून 13 फरवरी 2026: देहरादून एवं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं को लेकर शासन ने गंभीर रुख अपनाया है।
इसी क्रम में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तबादले किए गए हैं। यह कदम पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्रिय, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।
देहरादून में घटी हाल की घटना को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह का ट्रांसफर एसएसपी STF कर दिया गया है और उनकी जगह हरिद्वार के एसएसपी परमेंद्र डोभाल नए एसएसपी देहरादून होंगे. नवनीत सिंह एसएसपी एसटीएफ को हरिद्वार का नया एसपी नियुक्त किया गया है, निवेदिता कुकरेती को प्रमोशन पर आईजी पी टी सी नरेंद्र नगर भेजा गया है. संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया निम्न लिस्ट को देखें
