असम में विधानसभा चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त
नई दिल्ली 16 मार्च2026:: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने असम विधानसभा 2026 के लिए एक विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
ईसीआई ने 15 मार्च 2026 को रविवार को असम सहित 4 अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सामान्य निर्वाचनों का कार्यक्रम घोषित किया। असम में मतदान की तिथि 9 अप्रैल 2026 को होगी तथा मतगणना 4 मई 2026 को निर्धारित है।
ईसीआई ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए असम के लिए मनजीत सिंह को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, विशेष पर्यवेक्षक मनजीत सिंह राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं।
जो नियमित रूप से असम का दौरा करेंगे ताकि राज्य में मतदान की तैयारी एवं सामान्य निर्वाचन के संचालन का अवलोकन कर सकें तथा आवश्यकतानुसार आयोग को जानकारी प्रदान करें।
आयोग की आंखें और कान के रूप में, विशेष पर्यवेक्षक असम में स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निर्वाचन के संचालन को और मजबूत करेंगे।
