“एसआईआर”:: बीएलओ आउटरीच अभियान के तहत प्रदेश के 75 % मतदाताओं की मैपिंग पूरी

देहरादून 30 जनवरी 2026:

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर किया जा रहा है,  उत्तराखण्ड राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन मे बीएलओ आउटरीच अभियान के तहत प्रदेश में प्रत्येक मतदाता तक पंहुच, समन्वय और संवाद स्थापित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि इस अभियान के तहत पहले चरण में प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान का दूसरा चरण 1 से 15 फरवरी तक चलेगा इस अभियान में प्रदेश के युवा एवं महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस रहेगा।

“आसानी से सर्च कर सकते हैं 2003 की मतदाता सूची में नाम”

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने तथा अपने पिता/पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक एवं बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही गली, मोहल्लों और एरिया के नाम से भी मतदाता सूची खोजने की सुविधा प्रदान की गई है।

सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से शतप्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील की गई थी। वर्तमान में प्रदेश के 12070 बीएलए की नियुक्ति की जा चुकी है।

About The Author