शाहदरा रेल्वे स्टेशन पर यात्री से मोबाइल छीनैती में यात्री की मृत्यु, कुख्यात धरा गया
नई दिल्ली 11 मार्च 2026: दिनांक 06.03.2026 को दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर मोबाइल फोन छीनकर भागने के संबंध में जी.आर.पी. द्वारा दिनांक 07.03.2026 को दर्ज की गई एफ.आई.आर पर आर.पी.एफ. एवं जी.आर.पी. की संयुक्त टीम द्वारा एक शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी क़ी गई.
शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर बेंच पर बैठे यात्री का मोबाइल फोन छीनने पर उक्त यात्री द्वारा आरोपी का पीछा करने के दौरान स्टेशन पर दिल्ली -काठगोदाम एक्सप्रेस (15035) की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गयी थी.
मामले का अनावरण करने हेतु आर. पी. एफ. तथा जी.आर.पी. क़ी संयुक्त टीम गठित की गई।
टीम ने संदिग्ध व्यक्ति के स्टेशन पर आने व मोबाइल फोन छीनकर भागने वाले रास्ते पर सिविल एरिया में जाकर करीब 153 कैमरो की सी.सी.टी.वी. फुटेज देखी, फुटेज को इलाके के मुखबिरों को दिखाया गया जिसमे मोबाइल छीनने वाले की पहचान रोहित झा के रूप मे हुई, जिसका पूर्व आपराधिक इतिहास निकाला गया और उसके निवास स्थानों लोनी, झिलमिल कॉलोनी, विश्वास नगर, कृष्णा मार्किट पर लगातार रेकी गयी I
दिनांक 09.03.2026 को जब आर. पी. एफ., हेडक्वार्टर तथा दिल्ली मंडल एवं जी. आर.पी., दिल्ली क़ी संयुक्त टीम को सूचना मिली कि मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम देने वाला कुख्यात चोर उन्हीं कपड़ों व जूतों में यार्ड एरिया मे बैठा हुआ है तथा किसी घटना की फिराक में है, तो टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रोहित झा को घेर कर समय 23.00 बजे दिल्ली शाहदरा के यार्ड में गाजियाबाद साइड के पास से गिरफ्तार किया गया I पूछने पर उसने अपना नाम रोहित झा निवासी झिलमिल कॉलोनी, शाहदरा बताया और घटना को अंजाम देना स्वीकार किया व मोबाइल को 1800 रूपये में बेचना बताया। घटना में पहने हुए कपड़ो को सीज कर उपरोक्त एफ. आई.आर. मे सम्बद्ध किया गया ।
