रेलवे–एमएसएमई समन्वय::वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम में आगरा मंडल की सक्रिय भागीदारी
21.01.2026: उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल द्वारा भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहभागिता की l एमएसएमई–विकास एवं सुविधा कार्यालय , आगरा द्वारा 20 से 21 जनवरी 2026 तक वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन पीपीडीसी, फाउंड्री नगर, हाथरस रोड, आगरा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। एमएसएमई–डीएफओ, आगरा की सुश्री नेहा महतो ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से जोड़ना, उनकी खरीद आवश्यकताओं की जानकारी देना तथा व्यापार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे स्थानीय उद्योगों और लघु उद्यमों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी एवं डिजिटल खरीद प्रणाली को बढ़ावा दे रहा है।
वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विवेक दिवाकर द्वारा आगरा मंडल की वर्तमान एवं भावी खरीद आवश्यकताओं की जानकारी उद्यमियों को दी गई। उन्होंने बताया कि रेलवे के साथ पंजीकरण एवं जेम पोर्टल के माध्यम से एमएसएमई को व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम के दौरान-GeM पोर्टल से खरीद प्रक्रिया,पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी 2012,एससी/एसटी हब योजनाएँ,आईओसीएल मथुरा रिफाइनरी ,पीपीडीसी एवं बैंकिंग योजनाओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत प्रस्तुतियाँ दी गईं।
