बाद –फरह के मध्य पर स्थित फाटक संख्या 523 (कि०मी० 1383 /27-25) बंद रहेगा
16 जनवरी 2026:
आगरा –मथुरा खंड के बाद –फरह के मध्य पर स्थित 523 (कि०मी० 1383 /27-25) पर अनुरक्षण का कार्य दिनांक 18.01.2026 से 23.01.2026 तक किया जाना है। सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक यह कार्य सड़क यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है। इस दरम्यान फाटक संख्या 523 पर उक्त अवधि में सड़क यातायात बंद रहेगा। गेट बंद होने के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक संख्या 523 से गुजरने वाले वाहनों को अंडरपास 524 एवं फाटक संख्या -522 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गई है।
जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे।
