यात्री आरक्षण प्रणाली की सेवाएं अस्थाई रूप से स्थगित रहेगी

नई दिल्ली 11.03.2026:   यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) की कार्यदक्षता और प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से फाइलों के कम्प्रेशन के मद्देनजर दिल्ली पीआरएस साइट दिनांक 14/15 मार्च 2026 (शनिवार/रविवार) की मध्य रात्रि के दौरान अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस अवधि में सिस्टम लगभग तीन घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेगा और इसके सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपरांत पुनः उपलब्ध करा दिया जाएगा।

उक्त अवधि के दौरान दिल्ली साइट के लिए पीआरएस की निम्नलिखित सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी:
• 139 पीएनआर पूछताछ सेवा
• ईडीआर (EDR)
• दिल्ली पीआरएस सेवाएं

यह निर्धारित गतिविधि नियमित सिस्टम मेंटेनेंस का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रेलवे आरक्षण सेवाओं को और बेहतर बनाना, तेज़ प्रोसेसिंग और अधिक विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है।

About The Author