बड़ी संख्या में आईएएस पीसीएस अधिकारी इधर से उधर ट्रांसफर
देहरादून :: जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे ही राज्य सरकार बड़ी संख्या में आईएएस पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर रही है इसी क्रम में उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों के और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए.
2018 बैच के आईएएस प्रतीक जैन को जिला अधिकारी रुद्रप्रयाग से हटकर एमडी जीएमबीएन, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक नमामि गंगे, परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू परियोजना नियुक्त किया गया है पहले इन पदों पर 2018 बैच के ही आईएएस ऑफिसर विशाल मिश्रा थे उनको हटाकर जिला अधिकारी रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया है. कृपया विस्तार जानकारी के लिए संलग्न लिस्ट देखें

