फारुख अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला बाल बाल बचे
नई दिल्ली: जम्मू के ग्रेटर कैलाश में एक वकील की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर एक व्यक्ति ने गन से जानलेवा हमला कर दिया लेकिन फायर मिस होने की वजह से उनकी जान बच गई और फायर करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिया गया है उसने अपना नाम कमल सिंह जमवाल पुत्र अजीत सिंह जमवाल निवासी जम्मू पुरानी मंडी बताया है
