दिल्ली रेल्वे डिवीजन में कार्यरत राकेश कुमार एक्स-ट्रैक मेंटेनर के परिवार को दिया एक करोड़ का चेक
नई दिल्ली 23 फरवरी 2026 :: श्री राकेश कुमार, एक्स-ट्रैक मेंटेनर-II, जो सहायक मंडल अभियंता/रोहतक के अधीन कार्यरत थे, दिनांक 13/12/2025 की ऑफ ड्यूटी मे एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनके परिवार में उनकी विधवा (श्रीमती मोनिका) और तीन छोटी बेटियाँ हैं। उनका स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सैलरी अकाउंट था और वे रेलवे सैलरी पैकेज स्कीम के तहत लाभार्थी थे। उनकी मौत की खबर के तुरंत बाद, उनके 1 करोड़ रुपये के एक्सीडेंटल लाइफ इंश्योरेंस क्लेम के भुगतान का केस शुरू किया गया।
उनकी विधवा, श्रीमती मोनिका को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति केस को चलाया गया। उन्हें नियुक्ति देकर पद दिया गया है। उन्हें आज, श्री पुष्पेश रमण त्रिपाठी मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली ने नियुक्ति पत्र दिया। इसके अलावा, विधवा, श्रीमती मोनिका को सभी सेटलमेंट भुगतान कर दिए गए हैं। रेलवे, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अधिकारियों और इंश्योरेंस कंपनी की कोशिश से, 1 करोड़ रुपये का क्लेम अमाउंट बेनिफिशियरी श्रीमती मोनिका के बैंक अकाउंट में भेज दिया गया। 1 करोड़ रुपये का सेरेमोनियल चेक श्रीमती मोनिका को श्री पुष्पेश रमण त्रिपाठी मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली ने दिया। सुश्री सुचित्रा जैन एवं सुश्री ज्योत्सना रानी मोहराना दोनों डी.जी.एम, स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया, दिल्ली मंडल और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अन्य अधिकारी एवं रेलवे यूनियन तथा एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
