AQI: यानि एयर क्वालिटी इंडेक्स अर्थात वायु गुणवत्ता सूचकांक
नई दिल्ली 23 जनवरी 2026: नई दिल्ली की हवा आजकल बहुत खराब है जिसे AQI से प्रदर्शित किया जाता है, AQI, यानि एयर क्वालिटी इंडेक्स एक सूचकांक है, जो हवा की स्थिति को बताता है। कि आप जिस हवा में सांस ले रहे हैं, वह कितनी साफ है,यह दर्शाता है हवा की स्वच्छता, हवा के अंदर कितनी पार्टिकल्स 2.5 और पार्टिकल्स 10 की कितनी मिलावट है यह पार्टिकल्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होते हैं अगर इनकी मात्रा बढ़ती जाती है तो यह हमारे स्वास्थ्य को गंभीर हानि पहुंचा सकते हैं. एयर क्वालिटी इंडेक्स यह बताता है की हवा इन पार्टिकल्स के मिलावट के साथ कितनी खराब हो चुकी है, खराब, बेहद खराब, गम्भीर अति गंभीर या जहरीले गंभीर स्थिति में आ चुकी है जो हमारे फेफड़ों से होते हुए सीधे हमारे खून में मिल जाती है और हमारे स्वास्थ्य और हमारे शरीर का अंगौं पर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से गंभीर प्रतिकूल असर डालती है
